Breaking News

Varanasi में हुए अपराध: आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बगीचे में आम लेने गए दो छोटे बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म

 

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में एक बगीचे में आम बीनने गए छह वर्षीय दो चचेरे भाइयों के साथ मवेशी चरा रहे चरवाहे ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर मिर्जामुराद थाने में अरका कंसरायपुर निवासी धीरज कुमार बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

यह है मामला

 

दोनों भाई बुधवार शाम आम बीनने बगीचे में गए थे। बगीचे के पास ही अरका कंसरायपुर गांव निवासी धीरज कुमार बिंद मवेशी चरा रहा था। उसने दोनों मासूमों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। रोते-बिलखते घर पहुंचे दोनों मासूमों ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्चों को लेकर परिजन मिर्जामुराद थाने गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *