Breaking News

Lok Sabha चुनाव 2024: फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ रहे रामेश्वर को भाजपा ने पार्टी से निकाला, निर्दलीय लड़ रहे.

 

भाजपा के फतेहपुर सीकरी विधायक बाबूलाल चौधरी के बेटे रामेश्वर चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। रामेश्वर फतेहपुर-सीकरी सीट पर निर्दल उम्मीदवार के तौर पर भाजपा प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।

 

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने रामेश्वर को पार्टी से निकाले जाने का पत्र बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है।

बता दें कि रामेश्वर चौधरी फतेहपुर-सीकरी सीट से भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने इस सीट से मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर को ही मैदान में उतारा है। इससे नाराज रामेश्वर निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *