Breaking News

Aligarh समाचार: पति खेत पर गया तो पत्नी ने रस्सी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली ।

 

गांव अमरौली में एक विवाहिता ने कमरे में गमछे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अमरौली निवासी वीरपाल के अनुसार आठ वर्ष पहले थाना बरला के गांव अरनी निवासी नीतू के साथ उनका विवाह हुआ था। तीन बच्चे हैं। 26 अप्रैल की सुबह वह गेहूं काटने के लिए खेतों पर गए थे, तभी नीतू ने गमछे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। घर पहुंचे पड़ोसी ने उनकी पत्नी को कमरे में फंदे पर लटके देखा तो उन्हें खबर दी। सूचना पर पहुंचे अमरौली चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी नारायण दत्त तिवारी के अनुसार अभी परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

मेरठ में आज मौसम रहेगा सुहाना, दिनभर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार

मेरठ में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। दिनभर आसमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *