Breaking News

Aligarh की खबरें: कर्मचारी की करंट से हुई मौत, एक्सईएन-ठेकेदार पर हुआ मुकदमा

 

अलीगढ़ महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के देवसैनी की साईं विहार कॉलोनी में करीब आठ माह पूर्व एलटी लाइन खींचने के दौरान करंट लग जाने से संविदा कर्मी की मौत के प्रकरण में थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज हुआ है, जिसमें अधिशासी अभियंता और ठेका कर्मचारी को नामजद किया गया है।

कोतवाली अतरौली क्षेत्र के गांव बढ़ौली निवासी रामवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिशासी अभियंता शहरी विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के क्षेत्र के गांव देवसैनी में उनका बेटा उमेश चंद्र मुरसान (हाथरस) के ठेकेदार मोहम्मद खान के साथ मिलकर बिजली लाइन तैयार करने का काम कर रहा था। 11 अगस्त 2023 को उमेश चंद्र एलटी लाइन के तार खींचने का काम साथियों के साथ मिलकर कर रहा था। आरोप है कि तभी लापरवाही के चलते लाइन में करंट आने व गंभीर रूप से झुलस जाने से उमेश चंद्र की मृत्यु हो गई।

पीड़ित ने इस मामले में थाना पुलिस के अलावा उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की थी। कहीं भी सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी के अनुसार मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, अधिशासी अभियंता राहुल बाबू ने बताया कि कर्मचारी उमेश चंद्र विभागीय ठेकेदार के अनुबंध पर काम कर रहा था। तभी हुई दुर्घटना में कर्मचारी की मौत हो गई। इसमें विभाग और अधिशासी अभियंता की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है। इसके लिए केवल ठेकेदार की जवाबदेही है।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *