Breaking News

Taj Mahotsav, जो 2024 में होगा: संस्कृति के रंग गीत, गजल और नाटक से बिखरेंगे, पहली बार आसमान से ताज देखेंगे।

आगरा में हॉट एयर बैलून से खुले आसमान की सैर। घोड़े व ऊंट की सवारी, पारंपरिक परिधान पहनकर दौड़। सतरंगी पतंगों की उड़ान, कार और बाइक रैली का रोमांच। ये सब होगा इस बार 32वें ताज महोत्सव में। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने 17 से 27 फरवरी तक चलने वाले 10 दिवसीय महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया।

होटल ताज खेमा में कार्यक्रमों की घोषणा के दौरान डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, सीडीओ प्रतिभा सिंह व संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्र मौजूद रहे।

महोत्सव समिति की अध्यक्ष व मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि शिल्पग्राम, सूरसदन, ग्यारह सीढ़ी पार्क, आई लव सेल्फी पॉइंट, ताज व्यू गार्डन, सदर बाजार में प्रस्तुतियां होंगी। बाॅलीवुड के गायकों संग स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए मंच मिलेगा।

व्यंजन, कला एवं सस्कृति का संगम होगा। विकसित भारत के संकल्प संग ताज महोत्सव का रंग चढ़ेगा। संस्कृति और समृद्धि की थीम पर आयोजित हो रहा महोत्सव इस बार खास होगा। उन्होंने बताया कि सभी स्थलों पर कार्यक्रम तय हो चुके हैं।

 

 

पहली बार सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल, साइकिल रैली, फोटो गैलरी व वॉल पेटिंग प्रतियोगिता होगी। होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में आगरा बियांड ताज सेमिनार होगी। जिसमें आगरा के शिव मंदिर व बटेश्वर मंदिर शृंखला पर चर्चा होगी। ताजमहल के पश्चिमी गेट से पूर्वी गेट होते हुए अहमद शाह बुखारी दरगाह तक हेरिटेज वॉक होगी।

पुष्प प्रदर्शनी के अलावा दीपों से महाआरती में यमुना के घाट जगमगाएंगे। 1992 में ताज महोत्सव की शुरुआत हुई थी। तब से कला, शिल्प और व्यंजनों का यह महोत्सव हर साल नए आयाम जोड़ता जा रहा है।

इस बार ये होंगे खास कार्यक्रम

 

शिल्पग्राम में आर्ट एंड क्राफ्ट मेला 18 फरवरी से सुबह 10 बजे से प्रतिदिन चलेगा। 16 फरवरी को आई लव सेल्फी पॉइंट से शिल्पग्राम तक पारंपरिक परिधान दौड़ होगी। 24 से 25 फरवरी तक महताब बाग स्थित 11 सीढ़ी पार्क में पतंग उत्सव, हॉर्स व कैमल राइड होगी। 25 फरवरी को रूप कुमार राठौर की गजल और 18 फरवरी को यमुना महाआरती होगी। 18 फरवरी से ग्यारह सीढ़ी पार्क में हॉट एयर बैलून राइड होगी।

सभी स्थलों में पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी स्थलों पर शाम 5.30 से रात 10 बजे तक आयोजित होंगे। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां शिल्पग्राम में सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। 17 फरवरी को शिल्पग्राम में ब्रज की होली और सूरसदन में मीरा नृत्य नाटिका एवं मुशायरा से कार्यक्रम आरंभ होंगे। शिल्पग्राम में जहां जावेद अली, मधुश्री भट्टाचार्य, अंकित तिवारी, सलमान अली, ओसमान मीर का सूफी गायन, जस्सी, मोनाली ठाकुर, निजामी बंधु और तुलसी कुमार की आवाज का जादू बिखरेगा। सूरसदन में चाणक्य, दशावतार, बुरे फंसे गुलफाम, जीना इसी का नाम है… जैसे नाट्य मंचन होंगे। 21 फरवरी को भजन सम्राट अनूप जलोटा सूरसदन में भक्ति धारा बहाएंगे।

Check Also

अलीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम: संवेदनशील इलाकों में PAC और RAF तैनात, संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर, तुरंत होगी कार्रवाई।

  एडीएम सिटी और एसपी सिटी खुद पुलिस बल के साथ लगातार पैदल गश्त करके …

Leave a Reply

Your email address will not be published.