Breaking News

UP : 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, उप जिला अधिकारी स्तर पर, सूची जारी नहीं की गई

 

उत्तर प्रदेश शासन ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी स्तर के करीब 12 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। नियुक्ति विभाग ने इन आदेशों के बारे में यहां कोई जानकारी नहीं दी है। तबादलों को लेकर कोई भी सूची जारी नहीं की गई है।

आईपीएस मंजिल सैनी और कासिम आबिदी विजिलेंस में तैनात

 

डीजीपी मुख्यालय ने दो आईपीएस अधिकारियों को विजिलेंस में तैनात किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद डीजीपी मुख्यालय में प्रतीक्षारत आईजी मंजिल सैनी और लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से हटाने के बाद डीजीपी मुख्यालय में एसपी (मुख्यालय) बनाए गए एसएम कासिम आबिदी को विजिलेंस में तैनाती दी गई है।

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *