Breaking News

Bareilly का मौसम: घने कोहरे की चपेट में बरेली, ठिठुरते हुए लोग 31 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा

 

रात में सेटेलाइट बस अड्डे के पास ऐसा था हाल

बरेली में बृहस्पतिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया कोहरा हुआ है। ऐसा ही हाल बुधवार सुबह रहा। सुबह करीब 11 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन शीतलहर के कारण बेअसर रही। कोहरे और शीतलहर से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। एक जनवरी से हालात सुधरने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के साथ ही 26 दिसंबर की सुबह से घना कोहरा छाया रहा। बुधवार को हाईवे पर दृश्यता 15 मीटर से भी कम रही और शहर के अंदर की सड़कों पर 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट में कहा गया है कि अनुमान है कि अगले 48 घंटे में और भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। कोहरा और घना हो

 

जाएगा। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 20.5 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हुआ है। वहीं एक जनवरी से कोहरा छंटने की संभावना है।

Check Also

मऊ में कम बारिश से किसानों पर बढ़ा दबाव: औसत 546 मिमी की बजाय अब तक सिर्फ 287.5 मिमी बारिश, सिंचाई में हुआ अधिक खर्च।

मऊ में इस मानसून सीजन में बारिश की कमी से किसानों को परेशानी का सामना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *