Breaking News

रायबरेली में मिले कोरोना के दो मरीज; आरटीपीसीआर पुष्टि के बाद उन्हें अलग कर दिया गया।

 

Two Corona patients found in Raebareli: Confirmed in RTPCR test, quarantined

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले में रविवार को आशा बहू समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों संक्रमितों को घरों में क्वारंटीन कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में एक साल बाद कोरोना के केस मिले हैं।

 

जगतपुर क्षेत्र के ग्राम मनोहरगंज निवासी आशा बहू मोहिनी और क्षेत्र के पूरे झाम सिंह मजरे गोकुलपुर रोजइया निवासी भूपेंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गत नौ अक्तूबर को कोरोना की एंटीजन जांच की गई थी। जांच में दोनों निगेटिव पाए गए लेकिन लक्षण प्रतीत होने के कारण चिकित्सक ने सैंपल को आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजा।

रविवार को जांच रिपोर्ट आने पर दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जगतपुर सीएससी अधीक्षक डॉ. प्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों को घर में ही क्वारंटीन कराया गया है। उन्हें दवा उपलब्ध करा दी गई है। सीएमओ ने बताया कि दोनों संक्रमितों के घर सोमवार को टीम भेजकर परिवार के सदस्यों की भी जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को सतर्क किया गया है।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *