Breaking News

Hathras News: हाथरस आये उद्योग राज्य मंत्री जसवन्त, बोले: कुश से हुआ कुशवाह वंश का जन्म

 

Minister of State for Industrial Jaswant Saini reached Hathras

औद्योगिक राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी व मंचासीन अन्य
– फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ के नेतृत्व में रविवार को श्री लवकुश महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ औद्योगिक राजयमंत्री जसवंत सैनी , होमगार्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक सदर अंजुला माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पंचायत पुरदिलनगर अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह, मेंडू चैयरमेन सचेंद्र कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने किया। शोभायात्रा की शुरुआत गोशाला के निकट श्रीराम बगीची से हुई।

शोभायात्रा गणेशगंज, खाती खाना, कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, मोती बाजार , नयागंज, किला गेट, सीयल खेड़ा, अशोका टाकीज, विक्रांत नगर, नगला चौबे आदि इलाकों से होकर निकली। जगह-जगह फूल बरसा कर इसका स्वागत किया गया। इस दौरान श्री राम बगीची निकट दाऊजी मेला पंडाल अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे। डॉ. पीपी सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली है। हमको समय-समय पर अपने पूर्वजों की जयंती हर्षोल्लास के साथ प्रतिवर्ष मनानी चाहिए।

औद्योगिक राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी कहा कि कुशवाहा, शाक्य मौर्य सैनी सभी सूर्यवंश की संतान है। सभी सूर्यवंशी क्षत्रिय हैं। कुश से ही कुशवाहा वंश का जन्म हुआ है। प्रथम बार हाथरस नगर के मुख्य बाजारों से विभिन्न झांकियां के साथ शोभा यात्रा को भ्रमण कराया गया। सदर विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ जनपद हाथरस के पदाधिकारियों व वरिष्ठ समाज सेवियों ने श्री लव कुश महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाल कर आपसी भाई चारा व एकता का परिचय दिया है।

इस मौके पर टेक पाल कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, मनोज कुशवाह,सुनील कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह कुशवाहा,देवानंद कुशवाहा, डॉ. सोमेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा केमिस्ट्री क्रैकर्स, राजेश कुशवाहा ,वीरेंद्र सिंह कुशवाहा उर्फ वीरू,अंकित कुशवाहा, मनीष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Check Also

प्रयागराज में 980 करोड़ की लागत से एलिवेटेड ब्रिज निर्माणाधीन, शहर के जाम से मिलेगी बड़ी राहत

प्रयागराज में लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से एक सिक्स लेन एलिवेटेड ब्रिज का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *