Breaking News

1 मई से भारत में जन्मे राहुल रॉय चौधरी ग्रामरली के नए सीईओ का पद ग्रहण करेंगे।

 

राहुल

तस्वीरः सोशल मीडिया

नयी दिल्ली। विदेश से मिली बड़ी खबर के मुताबिक अब भारतीय मूल के राहुल रॉयचौधरी को ग्रामर्ल का नया सीईओ बनाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक वह 1 मई 2023 से कंपनी की बागडोर संभालेंगे.

बता दें कि, ‘ग्रामरली’ सैन फ्रांसिस्को बेस्ड कंपनी है, जो इंग्लिश राइटिंग असिस्टेंस सर्विस मुहैया कराती है। वहीं, राहुल फिलहाल इस कंपनी में ग्लोबल हेड ऑफ प्रोडक्ट का पद संभाल रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विलक्षण प्रतिभा के धनी राहुल रॉय चौधरी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी और हैमिल्टन कॉलेज जैसे बड़े संस्थानों के पूर्व छात्र भी रहे हैं. जबकि वह मार्च 2021 को ग्रामरली से जुड़े थे। ग्रामरली से जुड़ने से पहले राहुल गूगल और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों में कई प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

 

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *