Breaking News

लखीमपुर बार चुनाव में राजीव मिश्रा की जीत, विकेश तिवारी को मंत्री पद मिला

लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में राजीव कुमार मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि विकेश कुमार तिवारी मंत्री पद के लिए निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष पद की दौड़ में राजीव मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामदास वर्मा को 11 वोटों से हराया। वहीं मंत्री पद पर विकेश तिवारी ने नारायण शुक्ला को 32 मतों के अंतर से पराजित किया।

चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सक्सेना की देखरेख में पूरी हुई, जिसमें सहायक अधिकारियों दयाशंकर वर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, गौरव अवस्थी और संतोष राजपूत ने सहयोग दिया।

अन्य कई पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्र का चयन हुआ, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, अनुराग दिवाकर और अनिल कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए। अंकेक्षक पद पर पंकज जायसवाल को चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई टीम वकीलों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी।

Check Also

रायबरेली में मोहर्रम पर दिखा अनूठा आयोजन, अंगारों पर मातम कर इमाम हुसैन को दी गई श्रद्धांजलि

रायबरेली जिले के राही गांव में मोहर्रम का पर्व शुक्रवार रात गहरी आस्था और श्रद्धा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *