Breaking News

रामरतन कुशवाहा बन सकते हैं मंत्री, योगी मंत्रिमंडल विस्तार में नाम पर मंथन जारी, ललितपुर विधायक की उम्मीद बढ़ी – Lalitpur News

 

ललितपुर सदर विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक बने रामरतन कुशवाहा को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की प्रबल संभावना है।

 

सूत्रों के अनुसार, आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी वोट बैंक साधने में जुटी है। वर्तमान में योगी मंत्रिमंडल में 6 मंत्री पद खाली हैं, जिसके चलते जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होने की उम्मीद है।

रामरतन कुशवाहा पिछड़े वर्ग के कुशवाहा समाज से आते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में कुशवाहा समाज की अच्छी खासी संख्या है, खासकर झांसी लोकसभा क्षेत्र में यह समाज प्रभावी है।

रामरतन कुशवाहा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद, 2022 के चुनाव में उन्होंने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल कर एक रिकॉर्ड बनाया था।

यदि विधायक रामरतन कुशवाहा को मंत्रिमंडल में जगह मिलती है, तो ललितपुर जिले से दो मंत्री हो जाएंगे। वर्तमान में, महरौनी विधानसभा से विधायक मनोहर लाल मन्नू कोरी लगातार दूसरी बार योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री हैं।

Check Also

15 अगस्त से नोएडा के पहले स्काईवॉक पर चले सकेंगे यात्री, ब्लू और एक्वा मेट्रो लाइन का इंटरचेंज होगा आसान

नोएडा के यात्रियों का लंबे समय से इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सेक्टर-52 स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *