Breaking News

“सहसवान: खेत की खुदाई में मिले दो शिवलिंग, 14 साल के किशोर ने किया चौंकाने वाला दावा — कहा, ‘दो बार आया सपना’

 

सहसवान तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर मोहसनपुर गांव में एक खेत से दो शिवलिंग निकलने का दावा किया गया है। यह घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूजा अर्चना शुरू हो गई।

 

गांव निवासी उमेश के 14 वर्षीय पुत्र अखिलेश ने बताया कि उसे पहले शुक्रवार को स्वप्न आया था कि उनके खेत में शिवलिंग है। उसने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन सोमवार को उसे दोबारा वही स्वप्न आया।

इसके बाद अखिलेश ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घरवालों को बिना बताए गांव से सटे खेत में खुदाई की। खुदाई के दौरान उन्हें पत्थर स्वरूप दो शिवलिंग दिखाई दिए।

शिवलिंग निकलने की खबर गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण इसे ईश्वर का चमत्कार मानकर पूजा अर्चना करने लगे। कुछ शिवभक्तों ने कांवड़ लाकर जलाभिषेक भी किया। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचकर मन्नतें मांग रहे हैं।

 

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *