Breaking News

यूपी में सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता घोषित: 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ी कर सकेंगे आवेदन, अधिकतम वजन सीमा 55 किलो – जौनपुर न्यूज़

 

उत्तर प्रदेश में खेल निदेशालय की ओर से सब-जूनियर बालक और बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन खेल विभाग और उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से होगा।

 

बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर 2025 तक कासगंज में होगी। इसके लिए जनपदीय परीक्षण 20 सितंबर को सिद्दीकपुर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। मंडल स्तरीय चयन 22 सितंबर को वाराणसी में सुबह 9 बजे से होगा।

बालक वर्ग की प्रतियोगिता 4 से 6 अक्टूबर 2025 तक गौतमबुद्धनगर में आयोजित की जाएगी। जनपदीय परीक्षण 27 सितंबर को सिद्दीकपुर में और मंडल स्तरीय चयन 30 सितंबर को वाराणसी में होगा।

खिलाड़ियों के लिए पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। 31 दिसंबर 2025 को उनकी उम्र 16 वर्ष से कम होनी चाहिए। यानी उनका जन्म 1 जनवरी 2010 के बाद का होना चाहिए। खिलाड़ी का वजन 55 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कुछ दस्तावेज लाने होंगे। इनमें फोटो युक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति शामिल हैं।

 

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *