Breaking News

साकीपुर में 5000 वर्ग मीटर जमीन से अवैध कब्जा हटाया, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हाईकोर्ट आदेश पर कार्रवाई की; किसान को मिलेगा 6% आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने साकीपुर में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के आदेश के तहत खसरा संख्या-583 की लगभग 5000 वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया गया।

यह जमीन किसान को 6% आबादी भूखंड के रूप में आवंटित थी। कुछ लोग इस जमीन पर बाउंड्री बनाकर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे किसान को अधिकार नहीं मिल पा रहा था।

महाप्रबंधक और विशेष कार्याधिकारी (भूलेख) के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम सुबह मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटा दिया। अब जमीन प्राधिकरण के कब्जे में है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ प्रबंधक, वर्क सर्कल के मैनेजर और सहायक प्रबंधक भी मौजूद रहे।

Check Also

ईरान-इजरायल तनाव के बीच तेलंगाना विधानसभा ने केंद्र से हस्तक्षेप और शांति की अपील की

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेलंगाना विधानसभा ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *