Breaking News

हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव का आयोजन: 400 बाइकों की रैली के साथ शुरूआत, अधिकारी और नागरिकों ने लिया हिस्सा

हमीरपुर में आज से तिरंगा महोत्सव की शुरुआत जोश और उत्साह के साथ हुई। महोत्सव के पहले दिन रानी लक्ष्मीबाई तिराहे से भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, जिसमें शहर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। रैली में अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली रानी लक्ष्मीबाई तिराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्टेडियम में संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने वाहनों पर तिरंगे लहराए और राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया।

जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज की बाइक रैली आयोजित की गई, जिसमें लगभग 400 बाइकें शामिल हुईं। इसमें न केवल प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी, बल्कि स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

Check Also

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर सस्पेंस बरकरार, लॉर्ड्स मैच के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर नई चर्चाएं शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *