Breaking News

पांचाल घाट पुल की मरम्मत को लेकर डीएम सख्त: पुल की जल्द होगी मरम्मत, कांवड़ मार्ग के गड्ढों को भी किया जाएगा दुरुस्त – फर्रुखाबाद समाचार

 

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट स्थित गंगा पुल और कांवड़ मार्ग की खस्ता हालत को लेकर डीएम ने अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद डीएम ने कार्रवाई की।

 

डीएम ने अधिकारियों से पुल की मरम्मत और कांवड़ मार्ग के गड्ढों को भरने की समय सीमा लिखित में मांगी। उन्होंने पूर्व में किए गए कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। पर्याप्त समय मिलने के बावजूद काम निम्न स्तर का होने पर उन्होंने खेद व्यक्त किया।

मरम्मत कार्य के लिए नई रणनीति बनाई गई है। पुल के खंभों के बीच की दूरी, क्षतिग्रस्त हिस्सों की संख्या और उनकी गंभीरता का आकलन किया जाएगा। इससे मरम्मत में लगने वाले समय का अनुमान लगाया जा सकेगा।

पुल की मरम्मत की जाएगी यातायात को पूरी तरह बंद कर पुल की मरम्मत की जाएगी। कार्य में अधिक से अधिक श्रमिकों को लगाया जाएगा। डीएम स्वयं प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। कार्य शुरू करने से पहले एक और बैठक होगी। थाना अध्यक्ष कादरी गेट ने पांचाल घाट पुलिस चौकी पर एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।

 

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *