Breaking News

जिला बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कल: केंद्रीय कानून मंत्री और हाईकोर्ट के जज होंगे शामिल, 6 महीने से चल रहे विवाद का होगा समाधान – बुलंदशहर न्यूज़।

बुलंदशहर जिला बार एसोसिएशन में छह माह से चल रहे विवाद का अंत होने जा रहा है। शुक्रवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मुख्य अतिथि होंगे।

 

समारोह में बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह, जिला जज मंजीत सिंह, डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में सुमन सिंह राघव को अध्यक्ष और अमित चौहान को महासचिव पद की शपथ दिलाई जाएगी।

बार एसोसिएशन का विवाद तब शुरू हुआ, जब तत्कालीन अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा की कार्यकारिणी को अवैध घोषित कर दिया गया। इसके बाद दो अलग-अलग गुटों ने चुनाव कराए। एक तरफ सुमन सिंह राघव और दूसरी तरफ रविंद्र शर्मा विजयी हुए। दोनों गुटों के बीच बार पर नियंत्रण को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बार सभागार में हथियार भी निकल आए।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर तीसरी बार चुनाव कराए गए। इस बार सुमन सिंह राघव और रविंद्र शर्मा के बीच सीधी टक्कर हुई। सुमन सिंह राघव ने 32 मतों के अंतर से जीत हासिल की। शपथ ग्रहण के बाद यह लंबा चला विवाद समाप्त हो जाएगा।

 

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *