Breaking News

अमरोहा में गन्ने के खेत में तेंदुए का कहर: पालतू कुत्ते पर हमला कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में फैली दहशत।

 

अमरोहा जनपद के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां में एक तेंदुए ने पालतू कुत्ते को मार डाला। घटना गन्ने के खेत में हुई। मास्टर महावीर सिंह का कुत्ता खेत में टहल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।

 

ग्रामीणों के अनुसार, यह तेंदुआ अलीपुर कलां क्षेत्र के जंगल में कई वर्षों से रह रहा है। समय-समय पर इसकी गतिविधियां देखी जाती रही हैं। तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सकेगा।

 

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *