Breaking News

नियमों का उल्लंघन करने पर 55 वाहनों के चालान काटे गए: सिद्धार्थनगर में यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, वसूले 71,500 रुपए – सिद्धार्थनगर समाचार।

वाहनों का जांच करते यातायात पुलिसकर्मी।

सिद्धार्थनगर में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर यातायात विभाग ने दो महत्वपूर्ण कदम उठाए। पहला, पुलिस लाइन सभागार में यातायात उपकरणों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सभी थानों के उपनिरीक्षक और कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरा और ब्रेथेनलाइजर के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

 

दूसरा, शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा अभियान चलाया गया। बांसी, सनई चौराहा, साड़ी तिराहा, पावर हाउस तिराहा और पेट्रोल पंप तिराहा पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। पीए सिस्टम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

प्रभारी यातायात अमरेश कुमार और उनकी टीम ने कई नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग न करने और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों का चालान काटा गया।

कुल 55 वाहनों से 71,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात अरुणकांत राय के पर्यवेक्षण में चलाया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।

 

Check Also

प्रयागराज में 980 करोड़ की लागत से एलिवेटेड ब्रिज निर्माणाधीन, शहर के जाम से मिलेगी बड़ी राहत

प्रयागराज में लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से एक सिक्स लेन एलिवेटेड ब्रिज का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *