Breaking News

गाजीपुर में बुद्ध जयंती समारोह: त्रिशरण और पंचशील का पाठ, बुद्ध के उपदेशों पर चर्चा।

 

गाजीपुर के छावनीलाइन क्षेत्र में बुद्ध जयंती का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुद्ध प्रतिमा के समक्ष त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ किया गया। उपासक सागर कुशवाहा ने बुद्ध वंदना की और उपस्थित लोगों को त्रिशरण एवं पंचशील के बारे में जानकारी दी। सभी धम्म प्रेमियों ने बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने तथागत के उपदेशों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में विश्व को शांति की आवश्यकता है। यह बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही संभव है। कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा ने कहा कि मानवता की भलाई बुद्ध के संदेश को अपनाकर ही की जा सकती है।

जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजनाथ कुशवाहा, रामनारायण कुशवाहा, अरविंद, कमलाकांत, विजय कुशवाहा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

Check Also

जाफर एक्सप्रेस हमले के बाद बोले पाक पीएम शहबाज शरीफ, “कायराना आतंक से नहीं टूटेगा देश का हौसला”

Quetta में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के पास हुए भीषण विस्फोट के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *