Breaking News

आगरा छावनी परिषद बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार: CBI जांच के बाद छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माणों और गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा कसने की संभावना – Agra News

 

आगरा छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माणों और गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। CBI जांच के बाद छावनी परिषद के अधिकारी अपनी गर्दन बचाने के लिए अब उन प्रोपर्टी को निशाने पर लेने की तैयारी में हैं, जहां नियम विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो

जांच के लिए छावनी परिषद कार्यालय पहुंची थी CBI की टीम।

खंगाली जा रही कुंडली CBI की जांच के बाद छावनी परिषद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। दिल्ली-लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारियों ने बंगलों और क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर क्षेत्र में खरीदी-बेची गई भूमियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। छावनी क्षेत्र में बीते वर्षों में कर्मचारियों की सह पर बड़े स्तर पर अवैध निर्माण हुए हैं। बंगलों आदि में कार्रवाई के बाद भी फिर से व्यावसायिक गतिविधियां होने लगी हैं।

इन बंगलों जांच की थी बता दें कि हाल ही में CBI की 6 सदस्यीय टीम ने दो दिन तक आगरा में डेरा डाला था। इस दौरान उन्होंने छावनी परिषद के बंगलों के संबंध में शिकायतों की जांच की थी। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने सबसे पहले बंगलों में कराए निर्माण कार्यों की जांच की। बंगला नंबर 46, 48, 49, 59, 61, 43, 14 और 70 ए में निरीक्षण किया। बंगलों में चल रहीं दुकानों, मॉल, रेस्तरां, विभिन्न दफ्तरों को देखा। यहां अधिकांश बंगलों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं। टीम ने गोपीचंद शिवहरे मार्ग के बंगलों में व्यावसायिक गतिविधियों के अलावा निर्माण कार्यों को भी जांचा। छावनी के कार्यालय में दस्तावेजों के बारे में जानकारी हासिल की।

छावनी परिषद कार्यालय।

मैरिज होम का निरीक्षण टीम ने दो मैरिज होम का भी निरीक्षण किया। सदर बाजार में स्थित इन मैरिज होम में एक मैरिज होम करीब एक एकड़ जमीन पर संचालित है। यहां कभी मैकेनिकों का वर्कशॉप था। शिकायत हुई थी कि नीलामी और खरीद फरोख्त प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखी गई। यह करोड़ों रुपये की जमीन थी मगर नीलामी लाखों में हो गई। सदर बाजार में बेशकीमती जमीन का भी जायजा लिया गया। इसे भी लीज पर दिया गया है। बताया गया है कि कुछ बंगलों और जमीनों में सत्ताधारी पार्टी के कई माननीय भी शामिल हैं। छावनी के बंगलों में व्यापारिक गतिविधियां हो रही हैं। अब CBI आने के बाद क्षेत्र के अवैध निर्माणों की सूची तैयार की जा रही है। बंगलों और ओल्ड ग्रांट भूमियों के साथ सरकारी दुकानों की अवैध रूप से खरीद फरोख्त की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही जिन स्थानों पर पूर्व में कार्रवाई हुई थी वहां क्या स्थिति है उसकी रिपोर्ट तैयार हो रही है। अधिकारियों को रक्षा संपदा मध्य कमान लखनऊ से कार्रवाई के सख्त निर्देश मिले हैं। जल्द छावनी क्षेत्र में बड़े स्तर अभियान चलाकर कार्रवाई होने वाली है।

Check Also

लखनऊ में राइफल से हादसा, होटल कारोबारी की मौत: कार में बैठते ही चली गोली, जबड़ा उड़ा; ड्राइवर हिरासत में – लखनऊ समाचार

  लखनऊ के बिजनौर-गौरी रोड पर सोमवार शाम एक होटल व्यवसायी की गोली लगने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published.