Breaking News

राहुल गांधी के मानहानि केस में टली सुनवाई: परिवादी और गवाह नहीं पहुंचे कोर्ट, अब 20 मार्च को होगी सुनवाई – Sultanpur News

 

राहुल गांधी के केस में सुनवाई फिर टल गई है।

नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में आज एक बार फिर सुनवाई टल गई। MP-MLA कोर्ट में परिवादी और गवाह दोनों अनुपस्थित रहे। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 20 मार्च तय की है।

 

यह मामला 2018 का है। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। पांच साल की कानूनी प्रक्रिया के बाद दिसंबर 2023 में कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया। राहुल ने फरवरी 2024 में कोर्ट में सरेंडर किया।

विशेष मजिस्ट्रेट ने राहुल को 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दी। 26 जुलाई को राहुल ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है।

अस्वस्थता के कारण कई बार टली सुनवाई इस साल की शुरुआत में वकीलों की हड़ताल और राहुल के अधिवक्ता की अस्वस्थता के कारण कई बार सुनवाई टली। 11 फरवरी को राहुल के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने परिवादी से जिरह पूरी की। आज परिवादी कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद थे, लेकिन कोर्ट में नहीं पहुंचे।

 

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *