Breaking News

यूपी के सभी जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी: 125 सालों में सबसे गर्म रहा फरवरी, मौसम विशेषज्ञों का अनुमान—मार्च में तापमान 40°C से ऊपर जा सकता है – Varanasi News

 

यूपी में आज दूसरे दिन भी मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खास गिरावट नहीं देखने को मिल रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है।

.

सोमवार को यूपी का सबसे गर्म शहर वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही सबसे ठंडा शहर बहराइच रहा जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

125 वर्षों में फरवरी रहा सबसे गर्म मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- शीत ऋतु के दौरान देश स्तर पर औसत मासिक तापमान की दृष्टि से फरवरी माह पिछले 125 वर्षों 1901 से 2025 में सबसे अधिक गर्म रहा, वहीं प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बहुत कम रहने के कारण शीत ऋतु के दौरान प्रदेश में सामान्य (27.4 मिमी) की तुलना में 88 प्रतिशत कम मात्र 3.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया फरवरी में सबसे अधिक बार गर्म बनारस रहा, आठ से 10 दिनों तक तापमान सबसे अधिक रहा। हालांकि मार्च में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा।

मार्च माह में 40 के पार जायेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रशांत महासागर में प्रचलित कमजोर ला-निना परिस्थितियों के आगामी सीजन के दौरान तटस्थ एल-निनो परिस्थितियों में संभावित परिवर्तन और तटस्थ हिंद महासागरीय द्विध्रुव परिस्थितियों के जारी रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मार्च माह के अंत तक तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। मार्च में भी सामान्य से कम वर्षा के दृष्टिगत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Check Also

गोंडा में 116 अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई शुरू: लापरवाही से बच्चों की ढुलाई पर 50 स्कूल प्रबंधकों को भेजे गए नोटिस – Gonda News

गोंडा जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। संभागीय परिवहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published.