Breaking News

यूपी के 33 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट: इटावा सबसे ठंडा, वाराणसी में अधिक गर्मी; पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना – वाराणसी न्यूज

 

यूपी के 33 जिलों में बुधवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से दिन में तो ठंड से राहत रही। लेकिन, रात में गलन बरकरार रही। तराई इलाकों में सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा।

.

सोमवार को सबसे गर्म शहर वाराणसी रहा, जहां सबसे अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सबसे ठंडा इटावा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दो दिन में बारिश की संभावना है।

दो विक्षोभ के असर से भीगेगा पूरा यूपी BHU मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया-29 जनवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और बूंदाबांदी का असर पश्चिमी हिस्से में 31 जनवरी तक बना रहेगा। इसके बाद एक और शक्तिशाली विक्षोभ पूरे प्रदेश में 3 से 6 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा।

आश्रय स्थल और अलाव श्रद्धालुओं का बने सहारा प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर्व पर संगमनगरी में लाखों की संख्या में आस्था की डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं ने फुटपाथ पर बने आश्रय स्थल पर अपना बसेरा बनाया, वही ठंड की सिहरन से राहत के लिए अलाव का भी सहारा लिया।

लोग आग जलाकर हाथ तापते हुए।

इंडियन प्रेस चौराहा पर नगर निगम की ओर से बनाए गए इस आश्रय स्थल के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। आवाजाही करने वाले लोगों के रहने ओढ़ने बिछाने के जरूरी प्रबंध भी किए गए हैं।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *