Breaking News

कृपालु महाराज की बेटी का अंतिम संस्कार आज: प्रेम मंदिर से शुरू होगी शव यात्रा, 16 कुंतल लकड़ी का होगा उपयोग – मथुरा न्यूज़।

 

डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी के अंतिम संस्कार में पांच तरह की लकड़ी प्रयोग की जाएगी। इसमें पीपल,गुलर,आम,तुलसी और चंदन की लकड़ी होगी

जगदगुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी की हादसे में हुई मौत के बाद गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी शव यात्रा प्रेम मंदिर से शुरू हो कर यमुना तट पर जाएगी। जहां विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

.

यह रहेगा मार्ग

डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी की शव यात्रा प्रेम मंदिर परिसर स्थित प्रेम भवन से शुरू होकर रमणरेती,इस्कॉन मंदिर के सामने से होते हुए जगदगुरु कृपालु महाराज के पुराने आश्रम श्यामा श्याम धाम पहुंचेगी। यहां से बांके बिहारी,वनखंडी, लोई बाजार,रेतिया बाजार,चुंगी चौराहा,रंगनाथ मंदिर होते हुए यमुना तट पर पहुंचेगी। जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

पांच तरह की 16 मन लकड़ियों का किया जायेगा प्रयोग

डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी के अंतिम संस्कार में पांच तरह की लकड़ी प्रयोग की जाएगी। इसमें पीपल,गुलर,आम,तुलसी और चंदन की लकड़ी होगी। इसके अलावा 21 पीपा गाय का शुद्ध देसी घी अंतिम संस्कार में प्रयोग किया जाएगा। शव यात्रा के दौरान 1100 किलो फूल के अलावा मखाना आदि उनके पार्थिव शरीर पर डाले जायेंगे। शव यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अनुयाई वृंदावन पहुंच गए हैं।

शव यात्रा के दौरान रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम

जगदगुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी की अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। वृंदावन कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि इसके लिए C O के अलावा 5 थाना प्रभारी, 10 से ज्यादा चौकी प्रभारी और कॉन्स्टेबल तैनात रहेंगे।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *