Breaking News

यूपी बीजेपी: भाजपा आज चुनाव में हार-जीत के कारणों की समीक्षा करेगी और उपचुनाव पर भी चर्चा करेगी।

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष प्रदेश पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों की वजहों पर मंथन करेंगे। साथ ही, 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की रणनीति तय करेंगे।

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की यह पहली बड़ी बैठक है, जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी।

दरअसल, 14 जुलाई को राजधानी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी भी लखनऊ में प्रस्तावित है। इससे पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बीएल संतोष की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी।

बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर जिलों से आई रिपोर्ट पर भी गहनता से विचार-विमर्श किया जाएगा।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *