Bangladesh में हुए आम चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने बढ़त हासिल करते हुए सरकार बनाने की स्थिति मजबूत की है। पार्टी को Tarique Rahman के नेतृत्व में जनसमर्थन मिला है। अब तक 258 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
हालांकि, इस बार चुनाव में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी कम रही, लेकिन इसके बावजूद 84 महिला प्रत्याशियों में से 7 ने जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
ये हैं जीत दर्ज करने वाली 7 महिला उम्मीदवार
अफरोजा खानम (मनिकगंज-3): धान गट्ठर चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरीं और 1,67,345 वोट पाकर विजयी रहीं। उन्होंने बांग्लादेश खिलाफत मजलिस के उम्मीदवार को 60 हजार से अधिक मतों से हराया।
इसरत सुल्ताना एलेन भुट्टो (झलकाठी-2): बीएनपी गठबंधन की प्रत्याशी को 1,13,199 वोट मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी।
तहसीना रुश्दीर (सिलहट-2): बीएनपी नेता एम इलियास अली की पत्नी तहसीना ने 79,321 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
रूमीन फरहाना (ब्राह्मणबरिया-2): निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और 1,17,495 वोटों के साथ जीत हासिल की।
फरजाना शर्मिन (नटोर-1): बीएनपी प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की।
शमा ओबैद इस्लाम (फरीदपुर-2): बीएनपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता।
नायाब यूसुफ अहमद (फरीदपुर-3): बीएनपी से चुनाव लड़कर सफलता हासिल की।
महिला उम्मीदवारों की भागीदारी का आंकड़ा
इस चुनाव में कुल 84 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, जो कुल प्रत्याशियों का लगभग 4% हिस्सा थीं। इनमें 66 ने पार्टी टिकट पर और 19 ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में थे।
इन 84 महिला प्रत्याशियों में से 64 यानी करीब 75% ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट थीं। सबसे अधिक 25 से 39 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं थीं, जिनकी संख्या 32 रही। लगभग 67% महिला उम्मीदवार पेशेवर रूप से कार्यरत थीं।
कम भागीदारी के बावजूद 7 महिलाओं की जीत ने यह संकेत दिया है कि राजनीति में उनकी भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।
Aaina Express
