Breaking News

Hathras News: मेक बाई इंडिया, मेक इन इंडिया नहीं

स्वदेशी जागरण मंच का सेमिनार

स्वदेशी जागरण मंच
– फोटो: सोशल मीडिया

विस्तार

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में चामड़ गेट स्थित नई धर्मशाला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक, प्रमुख अर्थशास्त्री एवं स्वदेशी चिंतक डॉ. अश्विनी महाजन ने कहा कि जल्द ही भारत 10 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनेगा. भारत के नेतृत्व में दुनिया के कई छोटे देश समृद्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की नींव 2014 में रखी जा चुकी है. अब हमें मेक इन इंडिया नहीं बल्कि मेक बाय इंडिया बनना है. इससे देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर जीतेन्द्र वर्मा को मंच का नगर संयोजक मनोनीत किया गया।

अध्यक्षता नन्नूमल गुप्ता ने की। प्रांत सह संयोजक मनोज अग्रवाल, प्रांत संयोजक ऋषि बंसल, आत्मनिर्भर भारत अभियान की महिला संयोजक डॉ. इंदु वार्ष्णेय, बुद्धसेन आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व सांसद लाल बहादुर रावल, संतराज, दुर्गेश गुप्ता, पीपी सेमिनार में सिंह, तरूण पंकज, हरीश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *