Breaking News

लखनऊ में घना कोहरा छाया: अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं, कल दोपहर से खिली रहेगी तेज धूप – लखनऊ न्यूज़

 

लखनऊ में सुबह से धुंध छाई हुई है।

लखनऊ में सुबह से धुंध छाई हुई है। पूर्वी ठंडी हवाओं का असर भी बना हुआ है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। पूरे दिन बादल छाए

.

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आद्रता 91 फीसदी न्यूनतम आद्रता 61 फीसदी दर्ज की गई।

कल से निकलेगी तेज धूप

लखनऊ में पिछले तीन दिनों से बादल छाए रहने के साथ रह रहकर धुंध छाए रहने का असर बना हुआ है। रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। धुंध छाए रहने से तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर से नमी आ रही। इसके साथ ही सेंट्रल इंडिया में तूफान की स्थितियां कई जगहों पर बनी हुई है। इससे मौसम में बदलाव हुआ है। कल दोपहर से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।

यह तस्वीर जी 20 सड़क की है।

7 दिन नहीं बारिश के आसार

मौसम विभाग में आने वाले एक सप्ताह तक लखनऊ समय किसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार नहीं जताए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान धूप निकलने के साथ बादल भी छाए रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की भी संभावना है।

Check Also

दीपावली से पहले एसडीएम सदर ने पटाखा गोदामों का किया निरीक्षण: सुरक्षा मानकों की जांच कर दिए सख्त निर्देश – Lakhimpur-Kheri News

लखीमपुर खीरी। दीपावली पर्व से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *