Breaking News

भाजपा लखनऊ जिलाध्यक्ष का बीकेटी दौरा: कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर दिया जोर

 

भाजपा के नवनियुक्त लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्या ने रविवार को बीकेटी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथी रहे काका रामकुमार सिंह के बेटे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जय सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

बख्शी का तालाब क्षेत्र के मामपुर गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद, मौर्या बाना गांव पहुंचे। वहां भाजपा बूथ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मौर्या ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्या का स्वागत करते कार्यकर्ता।

हर मंडल का दौरा करेंगे

जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर स्थानीय स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से हर मंडल का दौरा करेंगे। मंडल अध्यक्षों, केंद्र संयोजकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहेंगे।

चुनावों की तैयारियों पर चर्चा

मौर्या ने माल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। उन्होंने आगामी ग्राम पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हैं और पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कामता रावत, बीकेटी मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह चौहान और इटौंजा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कश्यप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *