Breaking News

UP समाचार: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, योजनाओं का लाभ दिलाना सबसे महत्वपूर्ण है

 

ताजनगरी आगरा में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान पहुंची। यहां उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य महिला आयोग महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को वह आगरा आईं थीं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में भाजपा सरकार त्वरित कार्रवाई में भरोसा रखती हैं। यह अहम जिम्मेदारी सरकार ने मुझे दी है, मैं उसका पूरी ईमानदारी से पालन करूंगी।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *