Breaking News

UP: मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर नगर आयुक्त का प्रभार, डॉक्टर राजागणपति को सिद्धार्थ नगर का जिलाधिकारी बनाया गया

स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रशासन के पद पर कार्यरत डॉक्टर राजा गणपति आर को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। डॉक्टर गणपति करीब चार साल से इस पद पर कार्यरत रहे हैं।

 

उन्होंने स्वस्थ विभाग में कई तरह के सुधार किए। इतना ही नहीं विभाग में हुई कई नियुक्तियां में गड़बड़ी का मामला भी उजागर किया था।

मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर नगर आयुक्त का प्रभार

 

शासन ने कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर के नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इस पद पर रहे शिवशरणप्पा जीएन का पिछले दिनों डीएम चित्रकूट के पद पर स्थानांतरण हो गया है। इसके चलते यह पद खाली चल रहा था।

Check Also

दीपावली से पहले एसडीएम सदर ने पटाखा गोदामों का किया निरीक्षण: सुरक्षा मानकों की जांच कर दिए सख्त निर्देश – Lakhimpur-Kheri News

लखीमपुर खीरी। दीपावली पर्व से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *