Breaking News

आज तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है: मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया, लोगों से घरों में रहने की सलाह – लखीमपुर खीरी समाचार।

गर्मी से बचने को पानी पीते बच्चे।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान में 4 से 5 डिग्री की वृद्धि की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। विभाग ने लू को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।

भीषण गर्मी से बच्चों को दिक्कत हो रही है।

लोग धूप से बचने के लिए छतरी का सहारा ले रहे हैं।

स्कूली बच्चे भी परेशान दोपहर की तेज धूप के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहता है। मुख्य रूप से खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोग और स्कूली बच्चों को तेज धूप और तपिश का सामना करना पड़ रहा है।

उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस, बेल का शरबत और गन्ने का रस का सेवन कर रहे हैं। बुधवार की रात भी सामान्य से अधिक गर्म रही।

 

Check Also

BHU संघ भवन प्रकरण: कुलपति के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई, अगली सुनवाई 14 दिसंबर को

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्थित पूर्व आरएसएस संघ भवन से जुड़े वाद में सिविल जज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *