Breaking News

AK-47 और विदेशी पिस्तौल लेकर घुसपैठ की कोशिश थी, सुंदरबानी में सेना ने किया बड़ा सफाया

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को भारतीय सेना ने विफल कर दिया। सेना की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते संदिग्ध आतंकियों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

सेना के अनुसार, 19 फरवरी 2026 की सुबह नाथुआ टिब्बा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। इसके बाद White Knight Corps के तहत क्रॉस स्वॉर्ड डिविजन की टुकड़ियों ने तत्काल ऑपरेशन शुरू किया। इंटेलिजेंस इनपुट और लगातार निगरानी के आधार पर सैनिकों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की, जिससे घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई।

बरामद हुए हथियार और सामान

सर्च ऑपरेशन के दौरान इलाके से एक AK-47 राइफल, दो मैगजीन, भारी मात्रा में गोला-बारूद, तीन बैग, कंबल, राशन और कपड़े बरामद किए गए। कुछ स्थानों पर खून के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि फायरिंग के दौरान घुसपैठियों को चोट लगी हो सकती है।

सेना ने बताया कि इंटीग्रेटेड ग्राउंड और एरियल सर्विलांस के जरिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई है। सैनिकों को रणनीतिक रूप से री-पोजिशन और री-ओरिएंट किया गया है ताकि किसी भी दोबारा कोशिश को तुरंत नाकाम किया जा सके।

पुंछ में संयुक्त कार्रवाई, हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले पुंछ जिले में भी सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की। White Knight Corps की देखरेख में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआईएफ रोमिया की संयुक्त टीम ने नौशेरा निवासी सचिन उर्फ पम्मान को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से TISAS जिगाना 9mm पिस्टल (तुर्किए निर्मित), एक TT-30 पिस्टल, दो एक्सटेंडेड 50-राउंड जिगाना मैगजीन, दो अन्य पिस्टल मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी के तार पाकिस्तान स्थित आतंकियों और तस्करों से जुड़े हो सकते हैं। वह कथित तौर पर ट्रांस-बॉर्डर और इंटर-स्टेट हथियार रैकेट में शामिल था।

सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। सीमा क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की घुसपैठ या तस्करी की कोशिश को तुरंत रोका जा सके।

Check Also

अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान: ‘केंद्र ने बकाया रोककर बंगाल के लोगों को किया परेशान’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल तेज होता जा रहा है। Abhishek Banerjee ने केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *