Breaking News

आगरा: दिल्ली नेशनल हाईवे पर 24 घंटे में दूसरा हादसा, ओवरटेक कर रही कार को ट्राला ने मारी टक्कर, लोगों में मची चीख-पुकार

 

हाईवे

आगरा के एनएच-19 पर सिकंदरा और गुरुद्वारा गुरु का ताल के बीच रविवार को तेज रफ्तार ट्रॉला ने कार को ओवरटेक किया। इससे ट्रॉला ने कार के अगले हिस्से को चपेट में ले लिया। कार सवार महिलाएं और आसपास मौजूद लोग चीख पड़े। सभी बाल-बाल बच गए। ट्रॉला के चालक ने किसी तरह ब्रेक लगाकर वाहन को काबू में किया।

हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास 24 घंटे बाद ही इस हादसे ने लोगों को दहला दिया। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। भगवान टाॅकीज से मथुरा की ओर जा रही कार कामायनी से आगे चल रही थी। तभी एक ट्रॉला ने ओवरटेक किया। इस पर ट्रॉला का अगला हिस्सा कार से टकराया तो चीख-पुकार मच गई।

हालांकि कुछ ही पल में ट्राॅला के चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन को काबू में कर लिया। कार सवार महिलाएं नीचे उतर गईं। अन्य वाहन भी रुक गए। महिलाएं आगरा में गमी में शामिल होकर फरह लौट रही थीं। राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने ट्रॉला चालक को घेर लिया। लेकिन कार सवारों के कार्रवाई से इन्कार करने पर छोड़ दिया।

Check Also

दीपावली से पहले एसडीएम सदर ने पटाखा गोदामों का किया निरीक्षण: सुरक्षा मानकों की जांच कर दिए सख्त निर्देश – Lakhimpur-Kheri News

लखीमपुर खीरी। दीपावली पर्व से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *