Breaking News

महराजगंज: डीएम ने जिला अस्पताल का किया अचानक निरीक्षण, मरीजों से की सीधी बातचीत, दलाल और संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए।

महराजगंज जिला अस्पताल में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों पर कार्रवाई की। मरीजों और तीमारदारों से सीधा संवाद किया।

 

डीएम ने ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक और रैन बसेरा का जायजा लिया। बीती रात अस्पताल परिसर में कुछ प्राइवेट अस्पताल संचालकों की मारपीट की घटना सामने आई थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। परिसर में बिना कार्य घूम रहे कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

डीएम ने ओपीडी में मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सकों के व्यवहार के बारे में पूछा। मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल निर्देश दिए। ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवाओं और ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता की जांच की।

अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। दलालों द्वारा मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पतालों में ले जाने की शिकायतें आम हैं। डीएम ने कर्मचारियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।

 

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *