Breaking News

लखीमपुर खीरी: स्कूलों में किताबों की बिक्री पर डीआईओएस सख्त, प्राइवेट स्कूलों को खुले बाजार में कोर्स उपलब्ध कराने का निर्देश

 

स्कूलों में किताबों की बिक्री पर डीआईओएस सख्त।

लखीमपुर खीरी में प्राइवेट स्कूलों द्वारा कोर्स की किताबें स्कूल के गोदामों और चुनिंदा दुकानों से बेचने की शिकायतों पर कार्रवाई हुई है। सीडीओ अभिषेक कुमार के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) महेन्द्र सिंह ने प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।

 

डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन को किताबों की बिक्री खुले बाजार में करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कुछ नामी स्कूल हाई कमीशन के लिए अधिक एमआरपी वाली किताबें अपने गोदामों या चुनिंदा दुकानों से बेच रहे हैं। इससे अभिभावक अपनी गाढ़ी कमाई खर्च करने को मजबूर हैं।

बैठक में डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विद्या दान का सौभाग्य मिला है, इसे कलंकित न करें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्या के मंदिर में जूते-मोजे तक की बिक्री शर्म की बात है। प्रधानाचार्यों से अपना जमीर न बेचने की अपील की गई।

 

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *