Breaking News

प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: तीन अस्पतालों को किया सील, मरीजों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही पाई गई।

प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग ने 27 मई 2025 को तीन अस्पतालों पर छापेमारी की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने पहले मनराजी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां 5 मरीज भर्ती थे, लेकिन कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। प्रिस्क्रिप्शन पैड पर लिखे डॉक्टरों का नाम अस्पताल के पैनल में नहीं था।

इसके बाद टीम ने कृष्णा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। यहां भी 5 मरीज भर्ती थे। संबंधित विधा के डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। बायो-मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन खराब था और अस्पताल में गंदगी पाई गई।

तीसरा निरीक्षण साधना हॉस्पिटल में किया गया। यह कार्रवाई निर्मला देवी प्रजापति की शिकायत पर की गई। डॉक्टर रामशिरोमणि प्रजापति की लापरवाही से निर्मला देवी के पति रंजीत कुमार का पैर काटना पड़ा था।

तीनों अस्पतालों में गंभीर खामियां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने इनका पंजीकरण निलंबित कर इन्हें सील कर दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई।

 

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *