Breaking News

Hathras News: यमुना के जलस्तर पर जिम्मेदार लेखपाल द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जाती है.

 

 

यमुना के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी

यमुना का जलस्तर प्रतीकात्मक

विस्तार

भारी बारिश के बाद यमुना में आई बाढ़ से मथुरा जिले की सीमा से लगे तहसील क्षेत्र के गांव मिढ़ावली पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए टीम गठित कर 24 घंटे के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगा दी गई है। वे बारी-बारी से यमुना के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखेंगे।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम संजय कुमार ने इसकी निगरानी के लिए नायब तहसीलदार सतेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए लेखपालों की ड्यूटी लगाई है। लेखपाल पंकेश कौशिक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, नरेंद्र देव दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और देवव्रत गौतम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यमुना के बढ़ते जलस्तर की निगरानी करेंगे।

लेखपालों को भी हिदायत दी गई है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि चार दिन में यमुना का पानी बढ़कर मिढ़ावली के बाहर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के पास तक पहुंच गया है। अगर आने वाले दिनों में बारिश तेज हुई तो पानी गांव तक पहुंच सकता है, इसलिए प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है.

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *