Breaking News

Hathras News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ था, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया

 

Married woman dead body found hanging in sikandra rao

विवाहिता की मौत

हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित गांव रामपुर बत्तरी में 20 दिसंबर की दोपहर एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी संजू की पत्नी शालू का शव दोपहर चार बजे घर के कमरे मे फंदे से लटका मिला। इस दौरान पति सहित कोई ससुरालीजन घर में नहीं मिला। शालू की शादी संजू से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद उसके एक बेटी भी हुई। मृतका का मायका हसायन में है।

सूचना पर मायके वाले भी आ गए। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ आनंद वर्मा, कोतवाल आशीष कुमार सिंह पहुंच गए । मृतका के परिजन रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रहे थे। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *