Breaking News

दीया मिर्जा दिया मिर्जा ने कहा कि वह ट्विटर पर ब्लू टिक के गायब होने से परेशान हैं – भले ही वह… |

 

दीया मिर्जा

फोटो- इंस्टाग्राम

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में वह माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से शिकायत करती नजर आई हैं। दरअसल एक्ट्रेस के पास ट्विटर सब्सक्रिप्शन होने के बावजूद उनके ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक गायब है. जिस पर अब एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी शिकायत ट्विटर से की है.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “2010 से एक सत्यापित ट्विटर अकाउंट है। खाते पर सत्यापित टिक गायब होने से काफी पहले सदस्यता के बावजूद इस खाते में अभी तक ब्लू टिक नहीं है। क्यों?” उन्होंने आगे लिखा, “ऐसा लगता है कि सब्सक्राइबर होने के अन्य सभी लाभ काम कर रहे हैं, जिसमें लंबे ट्वीट्स का विकल्प भी शामिल है।” ट्विटर और ट्विटर ब्लू को टैग करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “क्या आप कृपया इस पर गौर कर सकते हैं और मदद कर सकते हैं। ”

इसे भी पढ़ें

बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर सब्सक्रिप्शन लेने के बाद भी ब्लू टिक हटा दिया गया था। जिस पर बिग बी ने ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि, बाद में उनके ट्विटर हैंडल को ब्लू टिक मिल गया। मालूम हो कि 12 अप्रैल को एलोन मस्क ने घोषणा की थी कि सभी अनपेड खातों से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। जो कोई भी ब्लू टिक पाना चाहता है, उसे इसके लिए ट्विटर का सब्सक्रिप्शन चार्ज लेना होगा। भारत में ट्विटर सब्सक्रिप्शन के लिए 650 रुपये चुकाने होंगे।

 

Check Also

PM मोदी करेंगे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन, 20+ देशों के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी

Narendra Modi 19 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *