Breaking News

गाजीपुर के औंड़िहार-सारनाथ रूट पर डेमू ट्रेन सेवा शुरू, 31 जुलाई तक चलेगी रोजाना स्पेशल ट्रेन, इसमें 8 कोच होंगे – गाजीपुर समाचार

 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए औंड़िहार और सारनाथ के बीच विशेष डेमू ट्रेन सेवा शुरू की है। यह सेवा 31 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन में 8 डेमू कोच लगाए जाएंगे।

 

ट्रेन संख्या 05163 औंड़िहार से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। यह सिधौना रामपुर से 12:43 बजे, रजवारी से 12:53 बजे और कादीपुर से 1:04 बजे होते हुए सारनाथ 1:20 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05164 सारनाथ से दोपहर 1:50 बजे चलेगी। यह कादीपुर से 2:02 बजे, रजवारी से 2:10 बजे और सिधौना रामपुर से 2:17 बजे होते हुए औंड़िहार 2:35 बजे पहुंचेगी। यह सेवा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

 

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *