Breaking News

“राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र हटाने का प्रयास: सम्राट अशोक सेवा समिति ने डीएम को लिखा पत्र, सुरक्षा की मांग की – जौनपुर न्यूज़”

जौनपुर के मछलीशहर में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र को हटाने के प्रयास पर विवाद उत्पन्न हो गया है। सम्राट अशोक सेवा समिति ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसके संरक्षण और सुरक्षा की मांग की है।

यह अशोक चक्र मछलीशहर के चुंगी चौराहे पर स्थित है। इसे वर्ष 2017 में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा स्थापित किया गया था और तब से इसका रखरखाव किया जा रहा है। समिति के अनुसार, हाल ही में जानकारी मिली है कि इस राष्ट्रीय प्रतीक को हटाकर कोई अन्य मूर्ति या उसके समकक्ष कोई प्रतीक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर तोड़फोड़ और निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में असंतोष है। समिति ने जिलाधिकारी से इस मामले का संज्ञान लेने और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह की सुरक्षा, संरक्षण तथा सुंदरीकरण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। समिति का कहना है कि ऐसा करने से राष्ट्रप्रेमियों की भावनाओं का सम्मान होगा।

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *