Breaking News

Aligarh Numaish : यातायात व्यवस्था बदलेगी, 1 फरवरी से 26 फरवरी तक मार्ग बदल जाएगा

 

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) को लेकर शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। यह व्यवस्था 1 फरवरी से नुमाइश समाप्ति तक हर रोज शाम पांच बजे से रात दो बजे तक लागू रहेगी।

पुलिस अफसरों ने नुमाइश मैदान में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे देखे। नुमाइश में असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। एंबुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। उन्होंने नुमाइश आयोजन के दौरान नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

    • सभी प्रकार के भारी वाहन (रोडवेज बस, प्राइवेट बस, मिनी बस एवं कामर्शियल) का संचालन मसूदाबाद चौराहे से सारसौल चौराहे की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।

 

    • एटा तथा कानपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें कंपनी बाग, रोडवेज बस स्टैंड तक आ सकेंगी।

 

    • कंपनीबाग से ही बसें वापस नए बाईपास होकर अपने गंतव्य के लिए जाएंगी।

 

    • बुलंदशहर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें सारसौल चौराहे तक ही आ सकेंगी। वहीं से नादापुल नए बाईपास होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगी।

 

    • आगरा एवं मथुरा की ओर से आने वाली रोडवेज बसें कंपनीबाग रोडवेज बस स्टैंड तक ही आ सकेंगी, वहीं से ही वापस जाएंगी।

 

    • क्वार्सी चौराहे से अतरौली की ओर से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश के लिए प्रतिबंधित रहेंगे।

 

Check Also

प्रयागराज में 980 करोड़ की लागत से एलिवेटेड ब्रिज निर्माणाधीन, शहर के जाम से मिलेगी बड़ी राहत

प्रयागराज में लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से एक सिक्स लेन एलिवेटेड ब्रिज का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *