Breaking News

Aligarh समाचार: पत्नी ने पति पर बलात्कार का आरोप लगाया और पिता पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया, दोनों को जेल में डाला गया

 

Father forced marriage and husband dushkarm sent to jail

जेल (सांकेतिक तस्वीर)

अलीगढ़ में बरला थाना क्षेत्र के एक गांव की बेटी ने अपने पिता पर पैसे लेकर जबरन शादी कराने व पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पिता और पति दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की बेटी की शादी लगभग एक माह पूर्व जनपद बुलंदशहर के एक गांव में की गई थी। उसके पिता ने वर पक्ष से पैसे लेकर यह शादी कर दी। उसे जबरन ससुराल भेज दिया गया था। एक माह बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकली। वकील के माध्सम से थाना बरला में पति व पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पिता व पति को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *