Breaking News

Aligarh News: जिले में पांच और डेंगू मरीज पाए गए, नौगवां में केंद्र बनाया गया।.

 

Five more dengue patients found in Aligarh

डेंगू।

विस्तार

अलीगढ़ में बुधवार को डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। इधर, स्वास्थ्य टीमों ने छर्रा के गांव नौगवां में बुखार पीड़ितों की संख्या अधिक होने पर शिविर लगाकर उनकी जांच कराई और दवाएं वितरित कीं।

 

अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या अधिक होने पर मरीजों की निगरानी व्यवस्था तेज कर दी है। बुधवार को जिले में जवां के रठगवां, खैर के कुराना और शहर में कुल पांच मरीज पुष्ट हुए हैं। इन सभी जगहों पर डीएमओ डाॅ. राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में पहुंची टीमों ने निरोधात्मक कार्यवाही की। इस दौरान सर्वाधिक फोकस मरीज निगरानी व्यवस्था के साथ साथ लार्वा निस्तारण पर रहा।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *