Breaking News

UP न्यूज़: आगरा के डेयरी संचालक की मथुरा में मौत, शरीर पर गहरे जख्महाल ही में पाए गए शव; जांच कर रही पुलिस

 

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के पुल के पास बुधवार को आगरा के एक डेयरी संचालक घायल मिले। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वह बहन के घर से लौट रहे थे। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस सड़क हादसा बता रही है।

भरतपुर जिले के थाना उच्चैन के गांव पिचूना निवासी लाखनराम (40) करीब 10 वर्ष से परिवार के साथ आगरा के थाना जगदीशपुरा की किशोरपुरा कॉलोनी में रह रहे थे। किशोरपुरा में ही वह किराये की दुकान में डेयरी चलाते थे। बुधवार को बहन राजो के घर टाउनशिप आए थे। रात में लौट रहे थे। रास्ते में घायल मिले। सूचना पर परिवार वाले भी आ गए। इंस्पेक्टर के अनुसार, परिजन उन्हें आगरा रेफर करा ले गए। रास्ते में मौत होने पर वापस शव ले आए।

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे लाखनराम के चचेरे भाई सुंदर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सड़क हादसे की सूचना दी है। मगर, लाखन के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कहा है।

Check Also

भदोही पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी-112 रिस्पांस टाइम में जोन में हासिल किया पहला स्थान

Bhadohi की यूपी-112 पुलिस टीम ने मई 2026 की रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *