Breaking News

Mainpuri: एक करोड़ की चोरी का खुलासा नहीं हुआ, पुलिस खाली हाथ; परिवार चिंतित

 

Theft of Rs 1 crore not revealed police empty handed family is worried

मैनपुरी कोतवाली

मैनपुरी के गांव रूपपुर में एक पूर्व सैनिक के घर से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात के खुलासे में कोतवाली पुलिस नाकाम साबित हुई है। दो माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी न पकड़े जाने से परेशान परिवार थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र उर्फ विनोद फौजी के घर में 19 अक्तूबर की रात चोरों ने नकब लगाकर करीब एक करोड़ रुपये की चोरी की वारदात अंजाम दी थी। चोर सोने चांदी के जेवर और लाखों की नकदी चुरा ले गए थे। पूर्व सैनिक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन खुलासे के नाम पर कुछ दिन हाथ पाव मारने के बाद पुलिस खामोश बैठ गई। चोरी करने वाले कहीं खुलेआम घूम रहे होंगे। लेकिन वारदात का खुलासा और पीड़ित को न्याय दिलाने की जिम्मेदार पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है।

परिजन लगातार उच्चाधिकारियों से खुलासा किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। थाना चौकी के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन पुलिस की खामोशी टूटने का नाम नहीं ले रही है।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *