Breaking News

बस्ती महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की लंबी कतारें — डेढ़ घंटे इंतज़ार से बढ़ रही तकलीफ, बैठने की व्यवस्था भी कम

बस्ती जिले के महिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को रोजाना लंबी लाइनों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक खड़े रहने के कारण कई प्रसूताएं थकान, चक्कर और पैरों में सूजन जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। मरीजों का कहना है कि बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से कमजोरी के बावजूद उन्हें लाइन में ही इंतजार करना पड़ता है।

अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने स्थिति को स्वीकार करते हुए बताया कि गंभीर स्थिति वाली महिलाओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है और महिला गार्डों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी मरीजों को तुरंत सहायता प्रदान की जाए।
डॉक्टरों की कमी को बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों को यथासंभव जल्दी देखा जाए, इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं ताकि उन्हें कम परेशानी हो।

Check Also

लखनऊ से इंटरनेशनल उड़ानों की आंशिक बहाली, 8 फ्लाइट्स शुरू; करीब 600 यात्रियों ने भरी उड़ान, 15 अब भी रद्द

खाड़ी देशों में जारी तनाव और अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच बढ़े सैन्य टकराव का असर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *